फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरोंखाल बीडीसी : मनरेगा भुगतान, मुआवजे की मांग उठी

Sat, 25 Jul 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने बिना जानकारी कार्य कराने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

बैजरो (बीरोंखाल)। क्षेत्र पंचायत बीरोंखाल की बैठक शनिवार को बीरबाला तीलू रौतेली सभागार में ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मनरेगा भुगतान में देरी, आपदा प्रभावितों को मुआवजा न मिलने, ग्राम प्रधानों को विश्वास में लिए बिना विकास कार्य कराए जाने और सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा निर्धारित डंपिंग जोन के बजाय अन्य स्थानों पर फेंके जाने जैसे मुद्दे छाए रहे।
मनरेगा पर चर्चा के दौरान बिरगणा के ग्राम प्रधान कर्नल यशपाल नेगी (से.नि) ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष का करीब 1.77 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एडीओ पंचायत राजेंद्र रावत ने बताया कि जिले से 50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है जिसे जल्द ग्राम सभाओं को आवंटित किया जाएगा। कुणजोली के ग्राम प्रधान मुकेश रावत समेत कई प्रधानों ने आरोप लगाया कि उनकी ग्राम सभाओं में बाहरी ठेकेदार बिना सूचना दिए निर्माण कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि और पीएमजीएसवाई की समीक्षा में पोखड़ा-उफरैंखाल सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा गलत स्थानों पर फेंके जाने की शिकायत सामने आई। बैठक में एसडीएम कृष्णा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि दर्शन रिंगोड़ा, कनिष्ठ प्रमुख विनीता देवी, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें