फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यमकेश्वर ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लगी बायोमीट्रिक मशीन

Mon, 02 Feb 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगने से नौ कर्मचारियों का कटा वेतन
विज्ञापन

यमकेश्वर/कोटद्वार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यमकेश्वर ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्रों पर बायोमीट्रिक मशीन लगवाई जा रही है। ब्लॉक के एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर सहित सभी 7 टाइप-ए स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमीट्रिक मशीन लगा दी गई है। शेष सभी 16 उपकेंद्रों में भी बायोमीट्रिक मशीन लगाने की प्रक्रिया गतिमान है। 10 फरवरी तक सभी केंद्रों में बायोमीट्रिक मशीन लगा दी जाएगी।
यमकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात नौ कर्मियों की बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगने से जनवरी में वेतन काटा गया है। पहला मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर का है। यहां तैनात एएनएम सुषमा ने बताया कि वह बायोमीट्रिक में 6 दिन हाजिरी नहीं लगा पाई तो उनका जनवरी माह का 6 दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला भी सीएचसी यमकेश्वर का ही है। यहां तैनात एएनएम ज्योति नेगी का चार दिन का वेतन काटा गया है। ज्योति ने बताया कि उन दिनों में वह फील्ड में थी और वह बायोमीट्रिक उपस्थिति नहीं लगा पाई। तीसरा मामला भी सीएचसी यमकेश्वर में तैनात नर्सिंग अधिकारी पूजा सैनी का है। पूजा ने बताया कि उनकी रात्रि ड्यूटी थी। रात्रि ड्यूटी ऑफ को अनुपस्थिति मानते हुए उक्त 3 दिवसों का वेतन काट लिया गया। पूजा सैनी का 3 दिवसों का वेतन विभाग द्वारा काटा गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से बायोमीट्रिक मशीन से कर्मियों की उपस्थिति नहीं लग पा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी जीपीएस फोटो उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर रहे हैं। इससे विभाग की ओर से उनकी हाजिरी को वैध माना जा रहा है। एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि चिकित्सक और अन्य कार्मिक समय से अस्पताल में उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें