फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सेंधीखाल-चुंडई मार्ग के ढाई किमी हिस्से को डामरीकरण का इंतजार

Mon, 02 Feb 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन विकासखंडों के कई गांवों के लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा व जयहरीखाल ब्लॉक को जोड़ने वाली सेंधीखाल-सीला-बरस्वार-चुंडई मोटर मार्ग का शुरुआती ढाई किमी हिस्से का डामरीकरण एक दशक बाद भी अब तक नहीं हो पाया है जिससे इस मार्ग से जुड़े दुगड्डा, जयहरीखाल व रिखणीखाल ब्लॉक के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में कच्ची सड़क में पानी जमा होने से मार्ग पर आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है।
जयहरीखाल व दुगड्डा ब्लॉक के ग्रामीण वर्षों से सेंधीखाल-सीला-बरस्वार-चुंडई मोटर मार्ग के निर्माण की मांग उठाते आ रहे थे। वर्ष 2005-06 में शासन ने इस सड़क के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर सवा दो करोड़ का बजट आवंटित किया। इसके तहत पहले चुंडई से दुगड्डा ब्लॉक के सीला गांव तक लैंसडौन विधानसभा में पड़ने वाले 10.5 किमी. हिस्से की रोड कटिंग हुई व इसके बाद यमकेश्वर विधानसभा में सीला से फुलणसैंण गांव तक 2.5 किमी. सड़क काटी गई।
विज्ञापन

एक दशक पहले लैंसडौन विधानसभा में चुंडई से सीला गांव तक के हिस्से का डामरीकरण हो चुका है जबकि यमकेश्वर विधानसभा में सीला गांव से फुलणसैंण तक बजट के अभाव में अभी तक 2.5 किमी. हिस्से का डामरीकरण अभी तक नहीं हो पाया है। डामरीकरण न होने से बरसात में स्थिति संवेदनशील बनी हुई रहती है।
ग्रामीण सुधीर असवाल, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह आदि का कहना है कि फुलणसैंण से सीला तक मोटर मार्ग के कच्चे हिस्से पर डामरीकरण न होने से वाहनों की आवाजाही असुरक्षित बनी रहती है। मार्ग का डामरीकरण होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को भी सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


सीला-फुलणसैंण सड़क के डामरीकरण कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल है। राज्य योजना से सड़क का शीघ्र डामरीकरण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय जनता को सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।
- रेनू बिष्ट, विधायक यमकेश्वर विधानसभा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें