राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को छात्र-छात्राओं को भारत की आजादी की कहानी विषय पर डॉक्यमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन
विभाग प्रभारी इतिहास डॉ. प्रवीन जोशी ने छात्र-छात्राओं को यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई। उन्होंने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को आजादी में महापुरुषों के योगदान से अवगत करा उनमें समाजसेवा और राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करना है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. सीमा चौधरी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जैसे आयोजन स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को जानने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे हमारी युवा पीढ़ी अपने इतिहास को और अच्छे तरीके से समझ सकती है। इस अवसर पर डॉ. जूनिष कुमार, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. धनेंद्र, डॉ. स्मिता बडोला, डॉ. हीरा सिंह, डॉ. सुनील चौहान समेत महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद