फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल 468 का, दूरी 85 किमी, किराया 130 रुपये

Tue, 29 Dec 2015 10:18 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागवान क्षेत्र के ग्रामीणों को पानी का बिल जमा करने के लिए 84 किमी का फेरा लगाना पड़ता है। चार माह में भुगतान किए जाने वाले 468 रुपये का बिल जमा करने के लिए ग्रामीणों को हिंडोलाखाल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बागवान क्षेत्र के 40 गांवों के ग्रामीण पानी का बिल जमा करने के लिए हिंडोलाखाल जाते हैं जबकि पूर्व में जल संस्थान द्वारा बिल जमा कराए जाने के लिए बागवान में कैंप लगाया जाता था।
सामाजिक कार्यकर्ता जयंती डंगवाल ने कहा कि बिल जमा कराने के लिए ग्रामीण 130 रुपये का किराया अदा कर 42 किमी दूर हिंडोलाखाल जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान के साथ ही एक दिन खराब करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से बागवान में शिविर लगाए जाने के लिए कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बागवान में शिविर नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नमित रमोला ने कहा कि उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन बिल जमा करा सकते हैं। जो उपभोक्ता नेट का प्रयोग करना नहीं जानते हैं, वह बागवान में तैनात जल संस्थान के फिटर के पास अपना बिल जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें