फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम साइट पर रुकवाया काम

Tue, 29 Dec 2015 10:16 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीत के ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से डैम साइट पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य के कारण उनका पौराणिक मंदिर और पितृ स्थान क्षतिग्रस्त हो रहा है।
विज्ञापन


जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से डैम साइट पर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए नागराजा मंदिर के समीप से पत्थर और मिट्टी निकाली जा रही है। स्वीत के ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के नीचे खुदाई से मंदिर गिरने की स्थिति में आ गया है, जबकि कंपनी प्रशासन ने पूर्व में मंदिर को भव्य बनाए जाने और यहां स्वीत गांव का पैतृक स्नान घाट बनाए जाने की बात कही थी। ग्राम प्रधान जितेंद्र रावत ने कहा कि निर्माण स्थल के समीप ग्रामीणों का पितृ स्थान भी है। इसे कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एसडीएम रजा अब्बास ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को बुधवार को कंपनी प्रशासन से वार्ता कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ग्रामीण धीरेंद्र, महेंद्र, गंगा सिंह, अरविंद, धनपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें