फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित होगा भरत महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी की ओर से 13 दिसंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय भरत महोत्सव के संबंध में बैठक कर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही आयोजन समिति का गठन कर दायित्व सौंपे गए।



कोटद्वार की शहीद दिगंबर सिंह कॉलोनी, दुर्गापुरी में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले भरत महोत्सव में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्लोक वाचन, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, स्लो साइकिलिंग, सुलेख, क्विज, कीर्तन, योग, कबड्डी, क्राफ्ट, गायन, सुपर शैफ, रंगोली, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस, विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी, मेहंदी, पेंटिंग, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर व सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से भी शिविर लगाया जाएगा। भरत महोत्सव में क्षेत्र के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के कार्यालय में हुई बैठक में भरत महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें अजय पाल सिंह रावत अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद पंत व रिपुदमन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ. मंजू कपरवाण व प्रणिता कण्डवाल महिला उपाध्यक्ष, जर्नाधन प्रसाद ध्यानी व शंकरदत्त गौड़ सचिव सचिव चुने गए। प्रकाशचंद्र कोठारी, डीपी बलूनी, डॉ. कमल घनसाला, सुभाषचंद्र कोठारी, सत्यप्रकाश थपलियाल, सत्यनारायण नौटियाल, हरि सिंह भंडारी आदि संरक्षक मंडल सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें