फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बीईएल रोड और वैकल्पिक मार्ग खस्ताहाल

Sat, 21 Feb 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई के बाद चलता बना यूयूएसडीए
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए बीईएल रोड की खोदाई के बाद अभी तक मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई है। डामर उखड़ने से मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। खोदाई के बाद मार्ग पर कई जगह मिट्टी धंस गई है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। जल निगम स्टोर से बीईएल रोड पर आवाजाही करने वाले वैकल्पिक मार्ग की भी यही हालत है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए मार्ग की मरम्मत नहीं करा रहा है।
बीईएल रोड पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ ही तीन बड़े प्राइवेट स्कूल हैं। इसके अलावा यूपी से सटे भाबर क्षेत्र के खूनीबड़, जीवानंदपुर, शिवराजपुर, तल्ला मोटाढाक के नागरिक इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। यूयूएसडीए ने नगरीय पेयजल योजना के तहत मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने के लिए चार माह पूर्व खोदाई की थी। खोदाई के बाद भारी वाहनों की आवाजाही होने से मिट्टी धंसने से मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईएल कर्मी प्रदीप बडोला, सुरेंद्र सिंह रावत, दिनेश गुसाईं, नटवरलाल ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से मार्ग की मरम्मत नहीं करने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। जल निगम स्टोर से बीईएल आवाजाही करने वाला वैकल्पिक मार्ग भी खोदाई के कारण खस्ताहाल है। उन्होंने जल्द मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

नगरीय पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए मार्ग की खोदाई की गई थी। जल्द ही मार्ग की मरम्मत करा ली जाएगी।
- लोकेश कुमार, सहायक अभियंता यूयूएसडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें