फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत की जांच शुरू, स्टाफ नर्स पौड़ी अटैच

Wed, 24 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्त बहने से हुई महिला की मौत के मामले में सीएमओ पौड़ी ने एक जांच कमेटी नियुक्त की है। कमेटी पंद्रह दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट देगी। मामले में संबंधित डाक्टर का जवाब तलब करने के साथ ही स्टाफ नर्स को पौड़ी महिला चिकित्सालय अटैच कर दिया गया है। बताया कि कोटद्वार अस्पताल में कार्य की अधिकता के चलते अतिरिक्त महिला चिकित्सा अधिकारी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डा. मनीष अग्रवाल ने बताया कि गत 26 जुलाई को प्रसव के दौरान डिंपल पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गंगाधर जोशी मार्ग कोटद्वार की संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई थी। यह मामला संज्ञान में आते ही मामले की प्रांरभिक जांच की गई और सीएमओ की अध्यक्षता में जिला मैटरनल डेथ रिव्यू कमेटी का गठन कर दिया गया।

कमेटी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, ब्लड बैंक इंचार्ज, वरिष्ठ नर्स को शामिल किया गया है। समिति संपूर्ण प्रकरण की पंद्रह दिन के भीतर जांचकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा समीक्षा की जायेगी। लापरवाही पाए जाने पर मामले को कार्रवाई के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य को भी भेजा जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट आने तक इस मामले में संबंधित स्टाफ नर्स को जिला महिला चिकित्सालय पौड़ी में संबद्ध कर दिया गया है तथा संबंधित चिकित्सक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सीएमओ ने बताया कि जनपद पौड़ी में हो रहे कुल प्रसवों में तीस प्रतिशत प्रसव संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में कराए जाते है। कोटद्वार में कार्य की अधिकता के कारण अतिरिक्त महिला चिकित्सा अधिकारी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। जल्द ही महिला चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें