फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फुटबॉल में बाल भारती और वॉलीबाल में डीपीएस ने मारी बाजी

Fri, 27 Nov 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। शिवराजपुर स्थित आरसीडी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय अंतर विद्यालयी आरसीडी एजुकेशनल मेमोरियल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में करीब 80 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दायित्वधारी ऋषि कंडवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। फुटबॉल के बालक वर्ग में बाल भारती ने प्रथम और आरसीडी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भी बाल भारती प्रथम और आरसीडी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल के बालक वर्ग में डीपीएस ने प्रथम और राइजिंग सन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में एमकेवीएन स्कूल प्रथम और राइजिंग सन द्वितीय रहा। मुख्य अतिथि ऋषि कंडवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रयास करना और दूसरी बार जीतने के लिए आगे बढ़ना है। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्र, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्या सीमा डोभाल, निदेशक कर्णकुश कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें