फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर बैजरो बाजार और लाछी टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल के अंतर्गत कुंजवनेश्वर क्रीड़ा समिति की ओर से महिला व पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच में बैजरो बाजार और लाछी टीमें विजयी रहीं।

शिव शक्ति स्टेडियम पंचराड में बीरोंखाल के ब्लाॅक प्रमुख राजेश कंडारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले महिला क्रिकेट मैच में टाॅस जीतकर पंचराड की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैजरो बाजार की टीम ने आठ ओवर की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, 65 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचराड की टीम निर्धारित 8 ओवर में 5 विकट के नुकसान पर 61 रन ही बना सकी। बैजरो की मुन्नी देवी को 33 रन बनाने के लिए वुमन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मैच में ग्राम लाछी की टीम ने टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शेरा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए। वहीं लाछी की टीम ने 7.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 57 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। लाछी टीम की गेंदबाज सुनीता देवी को हैट्रिक लेने पर वुमन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बीरोंखाल जयपाल सिंह पयाल, कर्नल यशपाल नेगी, प्रेम सिंह, कुंजवनेश्वर क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बीरोंखाल चौकी प्रभारी शयदुल बहार, पोखड़ा के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र रावत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें