फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दीपावली पर शहर में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को छोटी दीपावली पर कोटद्वार और निकटवर्ती बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सड़कों और बाजारों में बर्तन, लड़ियां, खील, बताशे, मिठाइयां और अन्य सजावटी सामान की दुकानें सज गईं थीं। इस दौरान बर्तनों की दुकानों में भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने कपड़े, आभूषण, खील बताशे, दीये, सजावटी सामान, फूल आदि की जमकर खरीदारी की। लोगों ने मिठाई से परहेज किया और सूखे मेवों की खरीद ज्यादा हुई।
विज्ञापन

गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, बद्रीनाथ मार्ग, झंडाचौक में फल सब्जी के साथ ही खील बताशों और अन्य सामान की दुकानें और फड़ सजने से जाम भी लगता रहा। जाम से निपटने के लिए पुलिस की टीम मुस्तैद रही। एएसपी प्रदीप कुमार राय, एसडीएम योगेश मेहरा, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई प्रदीप नेगी, ट्रैफिक एसआई सुनील पंवार भी शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम भीड़ में लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करती रही, लेकिन लोगों में कोरोना संक्रमण का डर नहीं दिखा। ट्रैफिक डायवर्ट होने से शहर के बाहर से आए व्यापारियों ने मुख्य मार्गों पर ही दुकानें सजा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें