फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खतस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

Tue, 09 Jun 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पांच साल से बन रही है नौ करोड़ की लागत से सड़क
विज्ञापन

पुरोला। मोरी विकासखंड में सालरा गांव को जोड़ने वाला निर्माणाधीन बदाऊं–बनुगाड़–सालरा मोटर मार्ग बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।कई हिस्सों में धंसाव होने से वाहन चालकों को हर दिन दुर्घटना का खतरा उठाना पड़ रहा है।
करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मार्ग का निर्माण कार्य पिछले पांच वर्षों से चल रहा है लेकिन अब तक सड़क की कटिंग मानकों के अनुरूप पूरी नहीं हो सकी है और डामरीकरण भी नहीं हुआ है। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद सड़क अधूरी पड़ी है जिससे क्षेत्र में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

भूस्खलन और धंसाव के कारण सड़क पर आवाजाही मुश्किल हो जाती है। इसका असर स्थानीय बागवानों पर भी पड़ रहा है। सालरा और आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर सेब उत्पादन होता है। खराब सड़क के कारण मंडियों तक पहुंचने से पहले ही फलों को नुकसान पहुंचता है जिससे किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। ग्रामीण सियाराम, जयचंद, जगत सिंह, रामचंद्र, दर्शन सिंह, करतार सिंह, रमेश, प्रमोद, ललिता देवी, संतोषी देवी और बसंती देवी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, कार्यदायी संस्था वेबकॉस के ईई आशीष चौधरी ने बताया कि मोटरमार्ग पर कटिंग और रोलर से समतलीकरण का कार्य जारी है। लगातार भूस्खलन के कारण गड्ढों और धंसाव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें