फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशोधरपुर : 11 केवी केबल पंचर होने से साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली

Mon, 05 Oct 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर के जशोधरपुर स्थित बिजलीघर में 11 केवी केबल पंचर होने से लालढांग फीडर से जुड़े गांवों में करीब साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार सुबह बिजली गुल होने से क्षेत्र के पेयजल नलकूप भी बंद हो गए जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:15 बजे जशोधरपुर बिजलीघर के लालढांग फीडर से जुड़े किशनपुर, रामदयालपुर, श्रीरामपुर और सिगड्डी क्षेत्र के गांवों में अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के साथ नलकूप बंद होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इससे दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट तलाशने के बाद 11 केवी की पंचर केबल को बदलने का काम शुरू किया। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद नलकूपों के संचालन से पेयजल व्यवस्था भी सामान्य होने लगी। जेई नवीन गुसाईं ने बताया कि 11 केवी केबल पंचर होने के कारण लालढांग फीडर की आपूर्ति बाधित हुई थी। केबल बदलकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें