फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुगड्डा पीएचसी में पांच कमरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश

Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार रात किसी ने पांच कमरों के दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने पुलिस चौकी दुगड्डा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात एक अज्ञात व्यक्ति अस्पताल परिसर में घुसा। उसने सबसे पहले फार्मेसी कक्ष का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं होने पर उसने ओपीडी, प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष, प्रयोगशाला और एक अन्य कक्ष के दरवाजों को तोड़ने की कोशिश की। घटना की जानकारी अस्पताल कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस को बताया गया कि अस्पताल के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे उचित स्थिति में नहीं हैं। वहीं, घटना के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस रिपोर्टिंग चौकी दुगड्डा के प्रभारी उप निरीक्षक केडी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की ओर से तहरीर मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें