फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फीडर अलग होने की अधूरी आस, बिजली गुल होने से ग्रामीण निराश

Wed, 14 Oct 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ बोले- एक सप्ताह में पूरा होगा काम
विज्ञापन

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र के ग्रामीणों को पृथक विद्युत फीडर बनने का इंतजार है। कस्याली विद्युत सब स्टेशन से दुगड्डा और द्वारीखाल ब्लॉक के गांवों को एक ही फीडर से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे किसी एक क्षेत्र की लाइन में खराबी आने पर पूरे क्षेत्र की बिजली घंटों गुल रहती है। बरसात में समस्या और बढ़ जाती है।
ग्रामसभा जौरासी के प्रधान चंडी प्रसाद कुकरेती सहित राजेंद्र प्रसाद केष्टवाल, पुष्पा देवी रावत, राजेंद्र गौड़ और राजेश कुकरेती ने बताया कि पौखाल, महाबगढ़, सिमलना और पोखरी क्षेत्र के लिए पृथक फीडर बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में ऊर्जा निगम को कई ज्ञापन सौंपने के साथ आंदोलन भी किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, आंदोलन के बाद 26 अगस्त 2024 को कस्याली सब स्टेशन में हुई वार्ता के दौरान निगम के अधिकारियों ने पृथक फीडर बनाने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन

पिछले साल पृथक फीडर के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी। इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए जल्द पृथक फीडर शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन



पृथक फीडर के लिए पिछले साल वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। पहले बंचूरी और पौखाल फीडर एक ही थे, लेकिन अब दोनों को अलग किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर काम पूरा करा लिया जाएगा।
- रवि अरोड़ा, एसडीओ (हिल) ऊर्जा निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें