फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ मिलकर मां के एटीएम से उड़ाए चार लाख 70 हजार

Sun, 20 Nov 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
atm
विज्ञापन
यहां 16 वर्षीय किशोर ने अपनी मां का एटीएम निकालकर 47 दिन में चार लाख सत्तर हजार खर्च कर दिए। गनीमत रही कि आठ नवंबर को एटीएम बंद होने से छात्र और पैसे नहीं निकाल पाया। छात्र ने यह कारनामा अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया। नाबालिग होने के कारण पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। हालांकि अब इन छात्रों की काउंसिलिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


मामला शहर क्षेत्र से जुड़े डांग गांव का हैं। यहां एक किशोर ने अपनी मां के एटीएम से 4 लाख 70 हजार की रकम उड़ा ली। किशोर शहर के ही एक विद्यालय में कक्षा दस में पढ़ता है। यह कारनामा उसने एक दिन में नहीं किया। वह 47 दिनों तक एटीएम से हर दिन दस हजार की रकम निकालता रहा। इन रुपयों से किशोर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दो बाइक, दो एक्टिवा और कई महंगे मोबाइल फोन भी खरीदे। इस दौरान किशोर और उसके दोनों दोस्तों ने जमकर दावतें भी उड़ाई। 

500 और 1000 के नोट बंद होने के कारण आठ नवंबर को जब एटीएम ने काम करना बंद कर दिया तो किशोर और पैसे नहीं निकाल पाया। इसी दौरान जब किशोर की मां ने अपना एकाउंट चेक किया तो एकाउंट से 4 लाख 70 हजार की रकम गायब देख वह भौचक्क रह गईं। घर में इस बात की चर्चा हुई तो पूरा प्रकरण खुल कर सामने आ गया। किशोर की मां राजकीय विद्यालय में शिक्षिका है।
विज्ञापन


मां की ओर से इस मामले की पुलिस में शिकायत भी की गई, लेकिन तीनों किशोरों के नाबालिग होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि किशोरों की काउंसिलिंग की जा रही है।

भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एचजेएस बग्गा का कहना है कि अपने एटीएम कार्ड और पास वर्ड से संबंधित कोई भी जानकारी कभी भी किसी से शेयर न करें, चाहे वह व्यक्ति अपना कितना खास क्यों न हो। बैंक से अपनी पास बुक को निरंतर अपडेट कराते रहें। बैंक में अपना मोबाइल नंबर जरूर पंजीकृत कराएं ताकि खाते में किसी भी प्रकार की लेन-देन का एसएमएस आपको मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें