फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विरोधी नारों की एटीएम पर्ची जम्मू कश्मीर के खाता धारक की

Fri, 06 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में चस्पा की गई भारत विरोधी नारों की एटीएम पर्ची जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित किसी बैंक खाताधारक की है। खाताधारक भी जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस भी एटीएम पर्ची के आधार पर खाताधारक के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही बैंक सीसीटीवी फुटेज से और पुख्ता सबूत मिलने की संभावना है।
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में चार जनवरी को भारत विरोधी नारों की पर्ची चस्पा मिली थी।

गढ़वाल विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार दिसंबर देर रात देशद्रोह के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सूत्रों से पता चला है कि जिस एटीएम पर्ची पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे।

वह जम्मू-कश्मीर राज्य के किसी बैंक के खाताधारक की है। खाताधारक भी जम्मू-कश्मीर का ही है। हालांकि यह खाताधारक गढ़वाल विवि का छात्र है कि नहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस भी एटीएम पर्ची के आधार पर मामले की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है। पुलिस एटीएम पर्ची व बैंक एटीएम कक्ष के सीसीटीवी फुटेज पर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

 मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एटीएम पर्ची व सीसीटीवी फुटेज ही आरोपी तक पहुंचा सकते हैं। एटीएम पर्ची के आधार पर पुलिस ने कई पुख्ता सबूत मिलने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने में और आसानी मिलेगी। वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए गढ़वाल विवि प्रशासन भी पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें