फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा ठंडू चलादी, जरा मठू चलादी...

Fri, 06 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
Just Tndu Cladi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नयारघाटी शरदोत्सव के छठवें दिन दर्शक पांडवाज ग्रुप और स्थानीय गायकों की प्रस्तुतियों पर देर तक झूमते रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि रेंजर सतपुली बीएस परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत अंशिका पोखरियाल ने गढ़ वंदना से की।
विज्ञापन


इसके बाद पांडवाज ग्रुप श्रीनगर के कलाकारों द्वारा गढ़वाली एवं फिल्मी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। गायक ईशान डोभाल एवं साथियों ने तेरी दीवानी.., बुलैया..., दिल तुम बिन आदि से शमां बांध दिया।

स्थानीय गायक हेमंत बिष्ट ने जरा ठंडू चलादी... और हेमलता बिष्ट के गाए बांद पहाड़ की.. पर दर्शक जमकर थिरके। ढोलक पर सुभाष पांडे, गिटार पर विपुल, बांसुरी पर मोहन जोशी, ड्रम पर रजत डोभाल ने संगत दी।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय, सतपुली मल्ली को स्मार्ट क्लास हेतु प्रोजेक्टर देने की घोषणा की। मीना लिंगवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन नरेश सुंद्रियाल ने किया। इस मौके पर आयोजक जगदंबा डंगवाल, अंचलानंद डोबरियाल,  उम्मेद सिंह रावत, विपिन नेगी, गोविंदा मिश्रा, हिमांशू काला समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें