द्वारीखाल ब्लॉक के दालमीखेत में शुरू हुआ मेला, पहले दिन हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के कांंडाखाल क्षेत्र के अंतर्गत दालमीखेत (बड़ेथ) में तीन दिवसीय अजमीर, लंगूर गेंद मेला महोत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में आर्यन बड़थ्वाल, दीपिका कंडवाल, अक्षिता जुयाल ने अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गेंद मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि दर्जाधारी सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, जिला पंचायत सदस्य दुगड्डा सीमा भंडारी और प्रमिला बलूनी, मेला समिति के अध्यक्ष मधुसूदन बलूनी, बड़ेथ की ग्राम प्रधान सुषमा देवी, स्नेहा देवी ने किया।
दगड्या जन कल्याण समिति डाबर के अध्यक्ष मधुसूदन डबराल ने समिति के साथ मेले में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्री-प्राइमरी बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंश, अयांश, कृषिभ, प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आर्यन बड़थ्वाल, आदर्श, अंश बलूनी व बालिका वर्ग में दीपिका कंडवाल, सिमरन नेगी, वैष्णवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अक्षिता जुयाल प्रथम, आरुषि और अदिति संयुक्त रूप से द्वितीय, अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एकांश कंडवाल, कृष्णा, रितिक रावत, सीनियर वर्ग बालक में नितिन कंडवाल, अखिलेश कंडवाल, सुधांशु कंडवाल, सीनियर बालिका वर्ग में राशि कंडवाल, आकृति शर्मा, नित्या डबराल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
कुर्सी दौड़ में अंशिका रावत, मीनाक्षी, मनीषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला कीर्तन मंडलियों ने शानदार कीर्तन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दिनेश कंडवाल, दिवाकर कंडवाल, कैलाश गैरोला, आशीष डबराल, राकेश डबराल, भारत मिश्रा, प्रजा डबराल, रतन कंडवाल, दीपक कंडवाल, पूर्व प्रधान अनीता देवी, रमेश, मनीष बलूनी, राजेंद्र काला, सिद्धानंद कंडवाल आदि मौजूद रहे। संचालन हिमांशु कंडवाल और प्रदीप भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।.