फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजना जरूरी: दिलीप रावत

विज्ञापन
लैंसडौन में आयोजित देवभूमि उत्सव नमामि गंगे कार्यक्रम में उत्तराखंड का लोकनृत्य प्रस्तुत करते ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज की ओर से तहसील प्रशासन लैंसडौन व सामाजिक संस्था अभ्युदय परिवार के सहयोग से तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन देश के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक छटाएं मंच में बिखरी। लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंच पर एक साथ लघु भारत के दर्शन करा दिए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक दिलीप रावत, विशिष्ट अतिथि हंस फाउंडेशन के राज्य प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम अपर्णा ढ़ौंडियाल, छावनी सदस्य राजेश ध्यानी, अनुज खंडेलवाल, कुलदीप कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। लोक संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन जरूरी है। संस्कृति विभाग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। विशिष्ट अतिथि पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। देश-विदेशों में भरतनाट्यम नृत्य को अपनी नृत्य शैली के जरिए लोकप्रिय बना रही दिल्ली ग्रुप की नृत्यांगना रागिनी चंद्रशेखर के भरतनाट्यम नृत्य को खूब सराहा गया।
रोहित एंड पार्टी हरियाणा के कलाकारों की प्रस्तुति पनिहारी नृत्य पर दर्शक जमकर थिरके। संस्कृति विभाग उत्तराखंड की टीम जीतेंद्र राना एंड पार्टी ने राज्य की संस्कृति को घसियारी नृत्य के जरिए प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। सुजाता केसरी एंड पार्टी प्रयागराज के कलाकारों की झूमर नृत्य की प्रस्तुति भी सशक्त रही। इस बेहतरीन प्रस्तुति पर दर्शक खूब थिरके। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह असवाल, खंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वरी बड़वाल, कर्नल वाईएस रावत (सेवि.) , डा. मनीषा अग्रवाल, संजय कन्नौजिया, अभ्युदय परिवार की मुख्य संयोजिका भावना वर्मा, मुकेश अग्रवाल, प्रेम थापा, योगेश शाह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत थापा और आर्मी स्कूल की छात्रा अनुश्री अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें