कोटद्वार। महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल जशोधरपुर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभिभावकों से विद्यालय की सभी गतिविधियों में प्रतिभाग करने की अपील की गई।शनिवार को आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन भाबर डिग्री कॉलेज के अभिभावक संघ के अध्यक्ष जगतराम डबराल, कार्यक्रम के अध्यक्ष दयालमणि सती, विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र चंद्र डोबरियाल एवं अभिभावक खुशीराम जखमोला ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिशुओं के व्यावहारिक पक्ष पर आचार्य जसपाल एवं शैक्षणिक पक्ष पर आचार्य अशोक ने विचार रखे। प्रधानाचार्य निर्मल कुमार केमनी ने शिशुओं के पठन-पाठन एवं विभिन्न शारीरिक, बौद्धिक व क्रिया आधारित गतिविधियों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने पंच परिवर्तनों में पर्यावरण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य की जानकारी दी।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष जगतराम डबराल ने अभिभावकों को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की निंदा कर अभिभावकों से जागरूक रहने की अपील की। प्रबंधक जितेंद्र चंद्र डोबरियाल ने अभिभावकों से विद्यालय की सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की। अभिभावकों ने भी सुझाव रखे। संचालन आचार्य अशोक कुमार ने किया।