फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उत्तराखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ अनय का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी। कोटद्वार के युवा अनय नेगी का चयन अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। अनय नेगी इससे पहले भी उत्तराखंड की अंडर-14 टीम के लिए खेल चुका है।



भाबर के झंडीचौड़ पश्चिम निवासी पूर्व रणजी क्रिकेटर नरेंद्र नेगी वर्तमान में सोनीपत (हरियाणा) में खेल निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। नरेंद्र नेगी का पुत्र अनय नेगी सोनीपत में ही रहकर क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है, जबकि अनय के बड़े भाई अभय नेगी उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम के सदस्य हैं। नरेंद्र नेगी ने पुत्र अनय का अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में चयन के लिए उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन और पौड़ी क्रिकेट एसोसिएशन का आभार जताते हुए अनय से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद अमित नेगी, समाजसेवी मोहन सिंह रावत, योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल, प्रदीप कंडवाल, डॉ. कैलाश चंद्र, गढ़वाल राइफल्स के कोच अरुण नेगी, बृजमोहन रावत आदि ने खुशी जताई। बता दें कि पूर्व में उत्तराखंड की अंडर-14 टीम के लिए राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए अनय ने 143 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 17 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें