फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी अनुष्का

Sun, 11 Jan 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के इंटर कॉलेज देवराजखाल की कक्षा-10 की छात्रा अनुष्का का चयन राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता आगामी 19 से 23 जनवरी तक गुजरात के सोमनाथ में आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रतिभावान खिलाड़ी अनुष्का के कोच एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र शाह ने बताया कि विगत अक्तूबर माह में ऊधमसिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अनुष्का का चयन राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्राम मरड़ा निवासी अनुष्का बचपन से काफी मेहनती रही है। वह कक्षा-6 से लगातार हैंडबाल खेल रही हैं। विद्यालय में हैंडबाल प्रतियोगिता में बच्चों को खेलते देखकर उसके मन में भी इस खेल प्रति रुचि उत्पन्न हुई। उसकी माता संतोषी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और पिता बीरेंद्र प्रसाद किसान हैं। प्रधानाचार्य अनुराग कांत, निशा दिवाकर, लक्ष्मण सिंह, राकेश मोहन, सत्यदीप रावत ने अनुष्का के चयन पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें