कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर समिति की विशेष बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. जेपी ध्यानी लगातार दूसरी बार समिति के अध्यक्ष चुने गए।
समिति में शिव प्रसाद पोखरियाल को सचिव, ऋषभ भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। हरीश घिल्डियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश त्रिपाठी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शरत चंद्र गुप्ता, विवेक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, आनंद प्रकाश को संयुक्त सचिव, राजदीप माहेश्वरी को उप सचिव, सुनील बहुगुणा को लेखा परीक्षक, चंद्रमोहन बलूनी को प्रचार सचिव चुना गया है।
कार्यकारिणी के सदस्यों में रविंद्र नेगी, सुनील गोयल, प्रेम सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, रमेश चंद्र सिंह रावत, संदीप चौधरी, मनोहर भंडारी, दिनेश सिंह रावत, विजयानंद पोखरियाल, रामधन दास जिंदल, अग्रज जुयाल, डॉ. रविंद्र नेगी, शिवकुमार अग्रवाल, गिरीश चंद्र कोठियाल, महेंद्र सिंह रौथाण, रविंद्र चौहान, मदन असवाल, प्रमोद रावत शामिल हैं। संवाद