कोटद्वार। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश कंडारी ने गिवईंस्रोत स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ, वोट चोरी और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चला रही है।
विज्ञापन
कंडारी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में उसके माता-पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। मामले में कथित वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद जांच पारदर्शी तरीके से आगे नहीं बढ़ाए जाने पर उन्होंने सवाल उठाए। कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग अब प्रदेश की मातृशक्ति की आवाज बन चुकी है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी बलवीर सिंह रावत, प्रेम बहुखंडी आदि मौजूद रहे। संवाद