फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Fri, 13 Nov 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत शुक्रवार को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, देवरामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नूतन बिष्ट, अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रबंधक शेखर उपाध्याय, खेल समन्वयक महावीर सिंह रावत, मेघा चंदोला और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शंकर बहादुर ने किया। प्रधानाचार्या नूतन बिष्ट ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए शिक्षा के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है।
विद्यालय अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं। स्वयंसेवी प्रियांशी बिष्ट, आयुष बिष्ट, कुनाल बिष्ट, अश्विन थलेड़ी, नैंसी नेगी, अनन्या, आदित्य बलूनी, विष्णु भट्ट और अर्णव ध्यानी ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें