कोटद्वार/दुगड्डा। विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत शहीद रूप सिंह पीएम श्री जीआईसी बल्ली के खेल मैदान में न्याय पंचायत उतिच्र्छा के खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। लंबी कूद प्रतियोगिता में अंकिता, आशीष रावत, सुमित और नीतू प्रथम स्थान पर रहे।
उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंत्यूरा ने किया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल जरूरी हैं। कहा कि खेलों से बच्चों में परस्पर सहयोग, परिश्रम एवं प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी। कहा कि वर्तमान में खेलों में कॅरियर की अपार संभावनाएं भी हैं।
इस मौके पर आयोजित अंडर-14 बालिका वर्ग की लंबीकूद प्रतियोगिता में अंकिता, अदिति, आकृति, बालक वर्ग में आशीष रावत, संजय सिंह, साहिल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता बालिका वर्ग में अदिति, मानसी, साक्षी, बालक वर्ग में राहुल सिंह, अक्षित नेगी, संजय सिंह नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
ऊंची कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में तनुज सिंह, अभिनव रावत, आयुष ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंकिता, निधि, खुशी, बालक वर्ग में हिमांशु, सूरज, योगेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में साबर सिंह नेगी, बृजमोहन सिंह नेगी, आकृति, बालक वर्ग में आशीष रावत, राहुल सिंह, सूरज सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-17 वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में सुमित, नीरज, ऋषभ, बालिका वर्ग में नीतू, खुशी नेगी और मनीषा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हैप्पी, अमित, विवेक, बालिका वर्ग में मनीषा, अंबिका, नेहा, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हैप्पी, आशीष नेगी, सुमित सिंह, बालिका वर्ग में अंबिका, सरिता, आशा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ऋषभ, अनुज सिंह नेगी, नीरज रावत, बालिका वर्ग में जाह्नवी, नेहा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। गोला फेंक प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर विद्यालय के पीटीए के संरक्षक जगदीश प्रसाद बेबनी, पीटीए अध्यक्ष शुभा देवी और ग्राम प्रधान बल्ली वीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।