फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों पर जताया आक्रोश

Wed, 24 Dec 2025 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने बैठक के बरइ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार। हिंदू जागरण मंच की बैठक में कई सामाजिक एवं राष्ट्र की एकता व अखंडता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
हिंदू पंचायती धर्मशाला में बुधवार को नगर संयोजक सत्यप्रकाश ढौंडियाल की अध्यक्षता में हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और सनातन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता सिखाती है। जिला संयोजक सौरभ गाेदियाल ने कहा कि हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जहां हर व्यक्ति आत्मविश्वास और गर्व के साथ अपना जीवन जी सके और मानवता के कल्याण में अपना योगदान दे सके। बैठक में प्रदीप कंडवाल को सर्वसम्मति से कोटद्वार नगर का सह संयोजक मनोनीत किया गया। बबलू नेगी के संचालन में हुई बैठक में प्रीतम नेगी, संदीप डोबरियाल, राजेश नौटियाल, जतिन रावत, लक्की कोटनाला, सारथी बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिंदू जागरण मंच के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़े अत्याचारों पर रोष व्यक्त करते हुए इन घटनाओं से भारत में हिंदुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें