फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में मोबाइल से कार्य करने की दी जानकारी

विज्ञापन
बाल विकास परियोजना कार्यालय दुगड्डा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रिय? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल इंडिया के तहत मोबाइल से कार्य करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुगड्डा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में चौथे चरण के मोबाइल द्वारा कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रभारी सीडीपीओ वसुंधरा रावत ने कहा कि पोषण अभियान के तहत संचालित कार्यक्रम में परिवार प्रबंधन, दैनिक पोषाहार, गृह भ्रमण, बाल विकास निगरानी, टीएचआर, ड्यू लिस्ट ,आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन, मासिक प्रगति रिपोर्ट, किशोरी व सामुदायिक गतिविधियां बाल विकास परियोजना संचालित करता है। पूर्व में उक्त कार्य चार्ट में होता था, जिससे श्रम, समय और कागज पर अधिक व्यय होता था। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के तहत सभी कार्य मोबाइल के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान तीसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को डाटा फीडिंग, दैनिक उपस्थित व अन्य कार्य के संचालन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि चार चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक चरण में तीन दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यकत्रियों को विभाग द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल से सभी कार्य संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें