फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आमसौड़-जमरगड्डी मार्ग का पुश्ता दरका, आवाजाही पर संकट

Fri, 10 Jul 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत आमसौड़-जमरगड्डी मोटर मार्ग पर बरसात की पहली बारिश में ही हाल ही में निर्मित पुश्ता क्षतिग्रस्त होने के कगार पर पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए विभाग ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल पुश्ते की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। सड़क से मलबा हटाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इस मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2022 में किया गया था। ग्रामीणों की सुविधा के लिए मार्ग पर बरसाती नालों में करीब 4.92 करोड़ रुपये की लागत से तीन पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आने वाले बरसाती पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में सड़क को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है।
करीब दो माह पहले सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए 57 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इसी के तहत बलवंत सिंह चौहान के आवास के पास ध्वस्त पुश्ते का पुनर्निर्माण कराया गया, लेकिन निर्माण के बाद सड़क को कच्चा छोड़ दिए जाने से पहली ही बारिश में पुश्ते के पास दरारें पड़ने लगी हैं। इससे वाहनों की आवाजाही भी असुरक्षित हो गई है। पीएमजीएसवाई एनपीसीसी दुगड्डा के सहायक अभियंता शुभम जैन ने बताया कि राजस्व विभाग से पुश्ता क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिल गई है। ठेकेदार को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर आए मलबे को जेसीबी से हटाया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने तक सुरक्षा के मद्देनजर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें