फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों को आबादी में घुसने से रोके वन विभाग : यूकेडी

Fri, 10 Jul 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज में हाथियों के लगातार आबादी में घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन वन प्रभाग को ज्ञापन भेजकर हाथियों और अन्य जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सिद्धबली मंदिर से ग्राम सनेह तक का क्षेत्र हाथी कोरिडोर में आता है, जिसके कारण वार्ड नंबर-1 ग्रास्टनगंज सहित आसपास के इलाकों में लंबे समय से हाथियों का खतरा बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से 30 से 35 हाथियों का झुंड लगातार आबादी में प्रवेश कर रहा है। हाथियों ने ज्योति रावत के घर का मुख्य द्वार तोड़कर भीतर घुसते हुए तोड़फोड़ की। परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। यूकेडी का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार वन विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में नियमित गश्त कर हाथियों को आबादी से दूर रखने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें