फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से कार्बेट टाइगर रिजर्व में अलर्ट

Sun, 12 Mar 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर सुरक्षा कारणों से कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में अलर्ट घोषित किया गया है। बावरिया और अन्य शिकारी गिरोहों के सक्रिय होने की आशंका में यह कदम उठाया गया है। होली के दिन रात को भी सशस्त्र गश्त की जाएगी। पार्क प्रशासन ने होली के अवसर पर वन कर्मचारियों और अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि होली पर वनों में रविवार की रात को सशस्त्र गश्त करने की तैयारी है। कालागढ़ व झिरना रेंज के इलाके सबसे अधिक संवेदनशील हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों को रविवार की रात में सभी चौकियों पर सतर्कता बरतने व गश्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। वर्मा ने बताया कि होली के मौके पर वनों और वन्यजीवों को सुरक्षा की खास आवश्यकता होती है।

बावरिया जैसे वन्यजीव तस्कर गिरोह वनों की ओर रुख कर लेते हैं। ऐसे में सुरक्षा तंत्र के साथ वन विभाग को भी सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। उपनिदेशक के अनुसार सीटीआर की कालागढ़ व झिरना रेंज उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी होने के कारण संवेदनशील माने जाते हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में विशेष निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


होली के मौके पर कार्बेट पार्क पर्यटकों से फुल
कालागढ़/कोटद्वार। होली के मौके पर कार्बेट पार्क पर्यटकों से गुलजार हो गया है। पर्यटकों के चलते पार्क की क्षमता फुल हो गई है। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि होली पर अवकाश होने के कारण पार्क में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच गए हैं। इस बार पार्क फुल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें