फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा में दिनभर चली जेसीबी, प्रशासन बेखबर

Tue, 01 Nov 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
विज्ञापन
अलकनंदा नदी में मंगलवार को कुछ ‌इस तरह दिखी जेसीबी - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
कीर्तिनगर की ओर ज्यूंदी सेरा के समीप दिनभर अलकनंदा नदी में जेसीबी मशीन चलती रही लेकिन प्रशासन बेखबर बना रहा। वहीं जल विद्युत परियोजना कंपनी ने भी कंपनी की ओर से यह कार्य कराए जाने पर साफ इंकार किया। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि किलकिलेश्वर मंदिर की ओर नदी की धारा मोड़े जाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


किलकिलेश्वर मंदिर की ओर अलकनंदा का प्रवाह न होने से यहां श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिस कारण पूर्व में महंत ने आमरण अनशन भी किया था। जल विद्युत परियोजना व राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर जल्द मंदिर की ओर नदी का प्रवाह नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हालांकि महंत की इस चेतावनी पर न तो सरकार और ना ही जल विद्युत परियोजना कंपनी ने कोई कार्रवाई की, लेकिन मंगलवार को किसी व्यक्ति ने निजी प्रयासों से अलकनंदा में जेसीबी लगाकर नदी का प्रवाह मंदिर की ओर मोड़ने का कार्य शुरू किया। मंदिर के महंत सुखदेव पुरी ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है -
प्रभारी तहसीलदार शंकर चौरसिया ने नदी में जेसीबी से कार्य किए जाने की जानकारी न होने की बात कही। 
.........
विद्युत परियोजना कंपनी के पीआरओ वाईआर शर्मा ने भी कंपनी की ओर से इस तरह का कोई कार्य कराए जाने से साफ इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें