फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रंगोली प्रतियोगिता में आइशा और गरिमा ने मारी बाजी

Thu, 13 Aug 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी के संरक्षण में हुई प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना की भावना को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

ग्रुप-03 की बीए प्रथम सेमेस्टर की आइशा और गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-01 की आलिया और इलमा दूसरे व ग्रुप-02 की सोनम और उर्वशी तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि हर घर तिरंगा जैसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह और प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. सन्दीप कुमार रहे। डॉ. मंजू यादव और डॉ. शशिबाला उनियाल ने आयोजन में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें