फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्य निर्धारित कर करें भविष्य की तैयारी’

Sun, 15 May 2016 06:59 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में एजुकेशन व करियर मेले में पंजीकरण के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला और ग्राफिक ऐरा की संयुक्त पहल पर जीजीआईसी परिसर में आयोजित दो दिवसीय एजूकेशन व करियर मेले का समापन रविवार को हुआ। मेले में क्षेत्र के सभी स्कूलों के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गढ़वाल विवि के प्रभारी कुलपति, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने छात्रों का मार्ग निर्देशन किया।
विज्ञापन


रविवार को मेले के अंतिम दिन छात्रों के बीच पहुंचे कोतवाल उत्तम सिंह ने कहा कि छात्र स्कूली जीवन से ही लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की तैयारी करें। कहा कि अधिकांश छात्र अक्सर लक्ष्य निर्धारित करने के बजाय हर क्षेत्र में आवेदन करते हैं। कोतवाल ने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र चयन करने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने को भी कहा। मेले के अंतिम दिन परिवर्तन संस्था के निदेशक त्रिभुवन चौहान ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। रविवार को करीब 50 छात्रों ने छात्रवृति के लिए परीक्षा दी। कार्यक्रम में प्रीति खंडूड़ी, मनीष, रविंद्र डोबरियाल, दीपक, सरफराज व सुमित ने सहयोग दिया।

120 किमी का सफर कर पहुंचे मेले में
श्रीनगर। टिहरी जिले के अंजनीसैण निवासी ओमप्रकाश सेमल्टी के दोनों बेटे करीब 120 किमी दूर चमियाला से मेले में शरीक होने के लिए यहां पहुंचे। सेमल्टी का बड़ा बेटा हिमांशु अतुल माहेश्वरी छात्रवृति की 50 हजार की राशि भी प्राप्त कर चुका है। उनके दोनों बेटे हिमांशु व प्रियांशु सरस्वती विद्या मंदिर चमियाला में पढ़ते हैं। जबकि ओमप्रकाश सेमल्टी अंजनीसैंण में दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी चमियाला में उपनल कर्मी है।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा
श्रीनगर। एजूकेशन व करियर मेले में आई छात्रा सरिता, शिवानी, ऋतु, योगिता ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित इस मेले से उन्हें करियर संबंधी जानकारियां मिली। उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को करियर चुनने में सहयोग मिलता है। मेले में विषय विशेषज्ञों ने जानकारी हमें दी है, हमारे लिए बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें