फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी में 11 पदों के लिए 466 ने दी परीक्षा

Fri, 24 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड में गैर शैक्षणिक पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में 466 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा मेें सफल अभ्यर्थियों का शनिवार को साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन


एनआईटी के अस्थाई परिसर में शनिवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। एनआईटी की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (बहु कार्यण कर्मी), जूनियर असिस्टेंट और आशुलिपिक के 11 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें 466 अभ्यर्थी शामिल हुए। भर्ती परीक्षा शुरू होने से पूर्व अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट, कंप्यूटर दक्षता और लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ा।

संस्थान की सहायक कुलसचिव (प्रशासन) विनीता नेगी ने बताया कि एमटीएस के 3, जूनियर असिस्टेंट के 7 और आशुलिपिक के 1 पद पर नियुक्ति होनी है। इसके सापेक्ष एमटीएस के लिए 185, जूनियर असिस्टेंट लिए 268 और आशुलिपिक के लिए 13 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि देर शाम तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थी शनिवार को साक्षात्कार में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें