फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर अतिक्रमण हटाने को जारी किए नोटिस, दिया एक सप्ताह का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों और भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में अतिक्रमण न हटाने वालों को सुनवाई के लिए अंतिम तिथि भी जारी की गई है। अतिक्रमणकारियों को नोटिस में तामील के तीन दिन के भीतर सुनवाई के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने नगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए गत 25 जुलाई, 2018 को लालबत्ती चौराहे से झंडाचौक के बीच डिमार्केशन करते हुए भवनों पर लाल निशान लगाए थे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने लालबत्ती चौराहे से मालवीय उद्यान तक लाल निशान लगाने का कार्य किया। चिह्नीकरण का कार्य राजस्व और नेशनल हाईवे के नक्शे के आधार पर किया था। दुकानों के बाहर बनी नालियों से शुरू हुई पैमाईश में आठ से 11 फीट तक अतिक्रमण पाया गया था। निगम ने भवनों पर लाल निशान लगाते हुए 110 अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। लाल निशान लगाने के बाद कई व्यापारियों और भवन स्वामियों ने अतिक्रमण हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ भवन स्वामियों ने नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया, जिससे अभी तक एनएच अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है।
सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी ने बताया कि एनएच पर चिह्नित 110 अतिक्रमणों के संबंध में भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी किए थे, जिसमें से करीब 60 भवन स्वामियों ने अभी तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाए हैं। इस संबंध में भवन स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आपत्तियों के निस्तारण के लिए नोटिस जारी होने के तीन दिन के भीतर का समय दिया गया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें