फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने की फल और सब्जियों की रेट लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने फल और सब्जियों के दाम तय कर सूची जारी कर दी है। दुकानदारों को नई सूची दुकानों में चस्पा करनी होगी। इसके साथ ही फलों के दाम भी तय कर दिए गए हैं। कर्फ्यू लगने के बाद पहली बार प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से यह सूची जारी की है।
विज्ञापन

26 अप्रैल को लगे कर्फ्यू के बाद से लगातार सब्जियों व फलों आदि की खरीद करने आ रहे लोग इनके दाम अधिक होने की शिकायत कर रहे थे। विभाग ने इस बीच कई बार दुकानों पर दबिश दी। जांच में पाया गया कि अधिकतर दुकानदार फल और सब्जियों के रेट लिस्ट दुकानों में चस्पा नहीं कर रहे थे। दुकानदारों को चेतावनी जारी करने के बाद भी शिकायत आने पर जिला प्रशासन की ओर से फल और सब्जियों के रेट लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर फल सब्जी की दरें प्रचलित मंडी दरों पर तय की गई है। इनसे अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह होंगे सब्जियों के न्यूनतम व अधिकतम दाम
आलू 15 से 20 रुपये प्रति किलो, प्याज 20 से 25 रुपये, खीरा, लौकी 10 से 15 रुपये, टमाटर 10 से 15 रुपये, पत्ता गोभी, बैंगन, कद्दू 15 से 20 रुपये, शिमला मिर्च, करेला 20 से 30 रुपये, तोरी, भिंडी 30-40 रुपये, अदरक 60 से 80 रुपये, लहसुन 70 से 80 रुपये, नींबू 110 से 130 रुपये, हरी मिर्च 40 से 50 रुपये, फ्रॉसबीन के दाम 30-45 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

फलों के दाम
अंगूर 80 से 100 रुपये प्रति किलो, केला 30 से 45 रुपये प्रति दर्जन, अनार 80 से 100 रुपये, पपीता 50 से 60 रुपये, आम 40 से 50 रुपये, तरबूज 10 से 20 रुपये, खरबूजा के दाम 30 से 40 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें