फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्यपाठ में अदिति, सानिया और सुप्रीत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के विभिन्न स्कूलों में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान हुई काव्यपाठ प्रतियोगिता में अदिति, सानिया बुड़ाकोटी और सुप्रीत अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर में ऑनलाइन काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक रोहित बलोदी ने बताया कि तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में नगर के 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में अदिति, पायल और सचिन, सब सीनियर वर्ग में सानिया बुड़ाकोटी, प्रियंका राणा उपांशु कुमार, सीनियर वर्ग में सुप्रीत, शिखा और प्रिया टम्टा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने कहा कि विजेताओं को 14 नवंबर बाल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उधर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन हिंदी प्रश्नोत्तरी और हिंदी भाषा स्लोगन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के 287 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस पर आधारित स्लोगन बनाए। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि हिंदी भाषा मात्र अपने देश में ही नहीं, अपितु विश्व में अपना परचम लहरा रही है। प्रतियोगिता के संचालन में हिंदी विभागाध्यक्ष डा. बीएल यादव, संयोजिका डा. शोभा रावत, सह संयोजिका अर्चना रानी, डा. सुमन कुकरेती ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें