फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राज्य आंदोलन के बलिदानियों को न्याय दिलाने के लिए निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। हिमालय क्रांति पार्टी ने मौन जुलूस निकालकर राज्य आंदोलन के बलिदानियों की शहादत को याद किया। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों के लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए एसआईटी गठित कर उनके लंबित मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में निस्तारित करने की मांग उठाई। ं
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पौड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने को लेकर मौन जुलूस निकाला। उन्होंने कलक्ट्रेट के समीप स्व. एचएन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट के बताया कि राज्य आंदोलन की 32 साल बीते जाने के बाद भी बलिदानियों को न्याय नहीं मिला। जिसके चलते काला दिवस मनाना जा रहा है। उन्होंने राज्य आंदोलन के बलिदानियों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई। इस मौके पर जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत, विमला देवी, सुरेश चमोली, रमेश सिंह बेलवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें