फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मेरी पंसद- मेरा वोट मेरी आवाज थीम पर कार्यक्रम होगा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
I25 जनवरी को मतदाता दिवस को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ली बैठक
विज्ञापन

I
I25 जनवरी को 15 वें मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैठक ली। कहा कि इस वर्ष जिले में मेरा कार्य मेरी पंसद-मेरा वोट मेरी आवाज थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।I
विज्ञापन

Iबैठक में जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखंडों में सभी वर्गों के ऐसे मतदाताओं को शामिल करवाने को कहा जिनकी मतदान में कम भागीदारी की संभावना रहती है। उन्होंने दिव्यांग मतदाता, दूरस्थ क्षेत्रों के मतदाता तथा विभिन्न शैक्षाणिक संस्थानों में अध्ययनरत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को कार्यक्रम में शामिल कर मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों को नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से भी मतदान करने की शपथ दिलवाने, स्कूलों में क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता भी करवाएं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में बीएलओ के माध्यम से मतदाता दिवस को धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए। कहा कि 24 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेल के शुभकंर मौली के रामलीला मैदान में पहुंचने पर मतदाता दिवस की गतिविधियों को उसमें शामिल करवाना सुनिश्चित करें। जिला खेल अधिकारी को 24 जनवरी को मैराथन दौड़ आयोजित करने को कहा। बैठक में डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, रीप से अमित नौटियाल, रेड क्रॉस सोसाइटी से केसर असवाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें