फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चुनाव प्रचार के लिए दो दिन शेष, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIमेयर के साथ ही पार्षद प्रत्याशी भी ई रिक्शा में लाउडस्पीकर से कर रहे प्रचार
I

Iनगर निगम के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के लिए दो दिन शेष हैं। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ई रिक्शा, ऑटो, जीप व टैक्सियों में लाउडस्पीकर लगाकर जहां गली-गली चुनाव प्रचार किया जा रहा है, वहीं जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भी लोगों से प्रत्याशी उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
I
Iभाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत की बात करें तो दो दिन पूर्व ही सीएम पुष्कर सिंह धामी मालवीय उद्यान में जनसभा कर गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, कर्नल अजय कोठियाल, मनीष खंडूड़ी ने भी जनसभाएं कीं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत के समर्थन में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत कार्यकर्ताओं में जोश भर गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह रावत, उक्रांद के मेयर प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत, बसपा के प्रत्याशी महेश नेगी और गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल भी अपने समर्थकों के साथ जगह-जगह जनसभाएं और जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iनगर निगम चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होना है और चुनाव प्रचार का शोर 21 जनवरी की शाम को थम जाएगा। ऐसे में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घर-घर टोलियों में घूमकर और नुक्कड़ सभाएं कर जनता का समर्थन जुटा रहे हैं। चुनाव प्रचार करने में पार्षद प्रत्याशी भी पीछे नहीं हैं। कई पार्षद प्रत्याशियों की ओर से अपने समर्थन में माहौल तैयार करने के लिए लाउडस्पीकरों से प्रचार किया जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ता भी तन-मन से दिन रात प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें