फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मैठाणाघाट-बवांसा-रसिया महादेव मार्ग पर दरकी पहाड़ी, आवागमन ठप

Thu, 27 Aug 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ की जगह 16 किमी का सफर तय कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन

बैजरो/बीरोंखाल। बीरोंखाल क्षेत्र में मैठाणाघाट-बवांसा-रसिया महादेव मोटर मार्ग पर भारी मलबा आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बवांसा तल्ला के नीचे पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा उजड़ने से करीब 200 मीटर सड़क मलबे की चपेट में आ गई है। मलबा इतना अधिक है कि सड़क से पैदल आवाजाही करना भी संभव नहीं है।
मार्ग बंद होने से रसिया महादेव जाने वाले ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य स्थिति में मैठाणाघाट से रसिया महादेव की दूरी करीब आठ किलोमीटर है लेकिन सड़क बंद होने के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। अब ग्रामीण मैठाणाघाट से ढोंर, जाखणी और तकुलसारी होते हुए रसिया महादेव पहुंच रहे हैं। वैकल्पिक मार्ग से दूरी बढ़कर करीब 16 किलोमीटर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरोंखाल के विधायक प्रतिनिधि दर्शन सिंह रिंगोडा ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को दे दी गई है। वहीं, सड़क का निर्माण कराने वाली पीएमजीएसवाई बैजरो के अधिशासी अभियंता पान सिंह बिष्ट ने बताया कि मलबा हटाने के लिए आगणन तैयार कर आपदा प्रबंधन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें