फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार और दुगड्डा में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक के ऐता गांव में हाथी ने रौंदी काश्तकारों की गेहूं की फसल। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर आए हाथियों के झुंड ने कोटद्वार और दुगड्डा के पास के गांवों में जमकर उत्पात मचाया और गेहूं की फसल के साथ ही साग सब्जी भी रौंद डाली। ऐता गांव में हाथी भगाने पर हाथी ग्रामीणों के पीछे ही दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

कोटद्वार में श्रीसिद्धबली मंदिर परिसर से सटे जंगल से करीब आठ हाथियों का झुंड देर शाम निकलकर सड़क की ओर आ धमका। हाथियों को देखते ही आबादी में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की एसओजी टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। उधर, दुगड्डा के ऐता गांव में हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की गेहूं की फसल रौंद डाली। ग्रामीण शिवदयाल बौंठियाल, मोहनलाल बौंठियाल, सोहनलाल बौंठियाल, गंभीर सिंह नेगी, सुदीप बौंठियाल ने बताया कि जैसे ही ग्रामीण हाथी का भगाने का प्रयास करने लगे, एक हाथी उनकी ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों को भागकर जान बचानी पड़ी। दुगड्डा के रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें