कण्वघाटी (कोटद्वार)। भाबर क्षेत्र के चिल्लरखाल में लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग निर्माण के लिए लालढांग व भाबर वासियों का धरना रविवार को 79वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ सोमवार (आज) सचिवालय में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु से मिलेगा।
धरनास्थल पर हुई सभा में पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह मार्ग बनता है तो गढ़वाल और कुमाऊं रेजिमेंट के लिए बहुउद्देशीय आवागमन में यह मार्ग सहायक होगा। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि सोमवार को आंदोलनकारियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ सचिवालय में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु से मिलेगा, जिससे सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा सके। राज्य सरकार द्वारा की जा रही पैरवी को बल मिले और लालढांग-चिल्लरखाल व कंडी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक को जल्द हटाते हुए सड़क निर्माण शीघ्र हो सके।
धरना प्रदर्शन करने वालों में स्वयंवर सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र भंडारी, मधुसूदन सिंह, टेकराम अमोली, हेमा नेगी, नारायण सिंह, मुकेश ममगाईं, धर्मवीर सिंह, ध्यान सिंह आदि शामिल रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
दीपक सुयाल