फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: निराश्रित और दोनों पांवों से दिव्यांग पुष्कर को मिला नवजीवन

Sun, 30 Nov 2025 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल के मैंदणी गांव के पुष्कर को सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से नया जीवन मिल गया। उसे नजीबाबाद स्थित सेवा आश्रम में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल के गांव मैंदणी के 29 वर्षीय युवक पुष्कर सिंह के माता-पिता की मृत्यु 15 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। तब से वह अकेला ही रहा था। पुष्कर के दोनों पांव बेजान थे। वह चलने-फिरने में असमर्थ था। उसका जीवन धीरे-धीरे बदहाल होता चला गया।
विज्ञापन

पुष्कर के संबंध में जानकारी मिलने पर कोटद्वार के कलालघाटी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता इंदु नौटियाल मैंदणी गांव पहुंची और पुलिसकर्मियों की मदद से पुष्कर को दूषित वातावरण से निकालकर उसे साफ किया। कपड़े बदलकर उसे नजीबाबाद में संचालित प्रेमधाम आश्रम पहुंचाया। इंदु ने एएसपी कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह और लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत से सहयोग मिलने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें