फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती है एकता खुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल गाड़ीघाट की छात्रा एकता कुशवाहा ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 97.8 फीसदी अंक हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। एकता कुशवाहा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती है।
विज्ञापन

विकासनगर गाड़ीघाट की निवासी एकता की माता शशिप्रभा गृहणी हैं, जबकि पिता कृष्णपाल सिंह गढ़वाल दुग्ध सहकारी संघ सिताबपुर में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत हैं। एकता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती है। वह बताती है कि बगैर कोचिंग के नियमित अभ्यास से परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। परीक्षा के लिए उन्होंने रोजाना चार से पांच घंटे अभ्यास किया। उसकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उसे मैगजीन पढ़ना और साइकिलिंग पसंद है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा गौड़ और प्रबंधक सुभाष चतुर्वेदी ने एकता की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें