फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बाद भी नहीं बन पाया हुनुमंती-चंडा मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग के टेंडर होने के डेढ़ माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2005 में स्वीकृत इस मार्ग के नहीं बनने से करीब दस गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने की मांग की है।
वर्ष 2004-05 में शासन ने पुरानकोट, सैलानी, दूंणी, चंडा, डलखिल, धूर, मांडई, बिजनूर, बड़ोलगांव, सौड़ समेत कई गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 10 किमी. हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। निर्माण कार्य के लिए शासन ने 139 लाख रुपये आवंटित भी कर लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को कार्यदायी संस्था बनाया था। वर्ष 2012 में लोनिवि दुगड्डा ने सिर्फ 5 किमी. मोटर मार्ग का निर्माण किया। जबकि वर्ष 2013 में एक किमी मोटर मार्ग का और निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजाराम डोबरियाल, सचिव योगंबर सिंह, नंद किशोर, मनमोहन, सुनील, जगदीश प्रसाद, गुड्डू, सुमन, पवोत्री देवी, अंजू देवी, अनीता, कलावती, शकुंतला देवी, कमलेश, विमला देवी आदि ने बताया कि गत 21 फरवरी 2019 को बचे हुए 4 किमी. मोटर मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अभी तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। कहा कि इस संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विधायक को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा निर्भय सिंह ने बताया कि मार्ग के चार किमी. निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। आचार संहिता लागू होने के कारण अनुबंध पत्र नहीं बन पाए थे, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें