फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भारती बी ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूथ ऑफ उत्तराखंड स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से अंडर-12 अंतरविद्यालयी फुुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने फुटबाल मैच में दमखम दिखाया। इस दौरान बाल भारती (बी) की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट से मैच जीतकर टूर्नामेेंट पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

बाल भारती स्कूल के खेल मैैदान में आयोजित अंतरविद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल एवीएन व बाल भारती (ए) और नवयुग व बाल भारती (बी) के बीच खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैच में बाल भारती ए ने एवीएन को 5-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बालभारती ने नवयुग को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बाल भारती ए और बी टीमों के बीच खेला गया। इसमें मैच के अंतिम समय तक एक भी गोल नहीं से सका। बाल भारती बी ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के लिए आदित्य नेगी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, यथार्थ भारद्वाज को बेस्ट स्ट्राइगर, साहिल को बेस्ट गोल कीपर, सार्थक नेगी को बेस्ट डिफेंडर और अधिराज रावत को बेेस्ट मिड फिल्डर चुना गया।
इस दौरान बाल भारती के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, एवीएन के प्रधानाचार्य रजनीश बौड़ाई, सुदर्शन कुमार, रजत नेगी, सौरभ नेगी, सुनील रावत, सतीश मौर्य व रवींद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें